शर्मनाक: नाबालिग लड़के संग उसके ही दोस्तों ने किया कुकर्म, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में एक नाबालिग लड़के से उसके ही दोस्तों ने कथित तौर पर कुकृत्य किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। 

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि घटना रुद्रपुर थानाक्षेत्र के लखनघाट गांव का है, जहां तीन जनवरी को पीड़ित के गांव के रहने वाले दो लड़कों ने उससे कुकृत्य किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। 

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ उसके ही तीन दोस्तों ने कुकृत्य किया।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके बेटे को नौकरी का झांसा देकर मुंबई बुलाकर पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों ने उनके बेटे को नशीली दवाईयां देकर कुकृत्य किया, जिससे वह बीमार हो गया। 

ये भी पढ़ें- 'किराएदारों को भी नहीं देना होगा बिजली-पानी का बिल', केजरीवाल का बड़ा चुनावी वादा

संबंधित समाचार