Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में 22 जनवरी को हो सकती है योगी मंत्रिमंडल की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 22 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक हो सकती है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी मंत्री बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े अहम मामलों पर फैसला हो सकता है। 

सूत्रों ने बताया कि बैठक से पहले मुख्यमंत्री और मंत्री संगम में स्नान भी कर सकते हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पहली सरकार में 29 जनवरी को कुम्भ के दौरान प्रयागराज में मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई थी। महाकुम्भ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक जारी रहेगा।  

यह भी पढ़ें:-बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना को राहुल गांधी ने बताया ‘फर्जी’, भाजपा और RSS पर लगाया गंभीर आरोप

 

संबंधित समाचार