इटावा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़: तीन गिरफ्तार...गैंगस्टर के मामले में चल रहे थे वांछित, घोषित था पांच हजार का इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। वैदपुरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस व दो मोबाइलों के अलावा चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया। 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया शुक्रवार की रात को वैदपुरा थाना पुलिस छिमारा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नगला बरी की ओर से एक बाइक आते दिखाई दी, पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया। तब बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया और जसवंतनगर जाने वाली रोड की ओर भागने लगे।

इस पर पुलिस टीम ने अपनी मोबाइल को सूचना देकर बदमाशों का पीछा करने के लिए कहा। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से तीन तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल के अलावा चोरी की बाइक भी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने फर्रुखाबाद से बाइक चोरी करने की बात कबूली।

पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम पप्पू उर्फ सरताज पुत्र अमीर अहमद निवासी ग्राम दईपुर भवानीपुर थाना चोलापुर जनपद बनारस, शकील अंसारी पुत्र सलामत अंसारी निवासी धरसोना थाना चोलापुर जनपद बनारस व दीपक पुत्र दीना निवासी ग्राम महदा थाना चोलापुर जनपद बनारस बताया। 

पकडे गए बदमाशों पर बिजली के सामान की चोरी के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की थी, जिसमें वह वांछित चल रहा था। उन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी ने बदमाशों को पकडने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पान मसाला व लोहा कारोबारियों ने संयुक्त रूप से मिलकर किया प्रदर्शन: बोले- जीएसटी विभाग कर रहा परेशान, उत्पीड़न बंद हो...

संबंधित समाचार