अयोध्या: दलित रेप पीड़िता व परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल
15 नवम्बर को दलित बेटी के साथ दबंगों ने की थी हैवानियत अयोध्या। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दलित की बेटी व परिजनों से बुधवार को जिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।पूराबाजार ब्लाक थाना महाराज गंज के एक गांव में दबंगों ने गैंगरेप की वीभत्स घटना को अंजाम दिया था। पूर्व विधायक जगदीशपुर राधेश्याम कनौजिया के …
15 नवम्बर को दलित बेटी के साथ दबंगों ने की थी हैवानियत
अयोध्या। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दलित की बेटी व परिजनों से बुधवार को जिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
पूराबाजार ब्लाक थाना महाराज गंज के एक गांव में दबंगों ने गैंगरेप की वीभत्स घटना को अंजाम दिया था। पूर्व विधायक जगदीशपुर राधेश्याम कनौजिया के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस नेताओं से पीड़िता ने आपबीती सुनाई। बताया कि जबरदस्ती बयान बदलवाने के लिए मेरे साथ महिला पुलिस ने मारपीट की। पीड़िता और परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी आपको न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है और सरकार से मांग किया कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। प्रतिनिधि मंडल में जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में कहीं बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। और सरकार केवल मिशन शक्ति का फर्जी ढोल पीट रही है। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़िता की हालत को देखते हुए प्रशासन से बात करके एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया घटना की पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रेषित की जा रही है। पीड़िता को 5 दिन के अंदर न्याय नहीं मिलता तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने पर मजबूर होगी। प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शप्रदीप कोरी,महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मधु पाठक, संजय तिवारी, शरद शुक्ला, शैलेश शुक्ला, अजीत वर्मा, अब्दुल हकीम, उमेश उपाध्याय, महंत जयमंगल दास, राम नरेश मौर्या शामिल रहे।
