मुरादाबाद : पुण्यतिथि पर याद किए गए महाराणा प्रताप, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मुरादाबाद। रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से स्वाधीनता और सम्मान के प्रतीक महान राष्ट्र नायक क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सभी क्षत्रियों ने महाराणा प्रताप की तरह स्वाधीनता और सम्मान के लिए जीवन भर लड़ने की प्रतिज्ञा की।
इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह बब्बू, राजपूताना क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान, जिला युवा मंत्री अनित सिंह, जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर चौहान, अरुण सिंह, मनोज ठाकुर अनुराग सिंह, चंद्रमणि ठाकुर, डॉ. संजीव चौहान एडवोकेट, जेपी सिंह, महिपाल सिंह, अरविंद सिंह, सतेंद्र सिंह, मोनू चौहान व बीपी सिंह शामिल रहे।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : किशोरी ने रची थी पुलिस को फंसाने की साजिश, पिटाई का आरोप निराधार पाया गया
