Saif Ali Khan Attack : सैफ के हमलावर को कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शहजाद को गिरफ्तारी के बाद बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया। रविवार (19 जनवरी) तड़के ही आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अब उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। 

मजिस्ट्रेट ने आरोपी से उसका नाम पूछा और पूछा कि क्या उसे पुलिस के खिलाफ कोई शिकायत है। इससे उसने इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी का हेड कवर हटाया, तो उसने मजिस्ट्रेट को अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बताया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शहजाद की 14 दिन की कस्टडी की मांग की थी, जिसका बचाव पक्ष ने विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

बांग्लादेशी नागरिक है आरोपी
पुलिस ने बताया कि हमें घटनास्थल से चाकू मिला है। लीलावती हॉस्पिटल में हमने सैफ के शरीर से निकला चाकू बरामद किया है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने पर पता चला कि वह बांग्लादेशी नागरिक है। चाकू के तीन टुकड़े हुए हैं। दो टुकड़े मिल गए हैं और एक की तलाश की जा रही है। आरोपी ने जो कपड़ा उस दिन घटना के समय पहना था वह उसने कहीं छुपा दिया है। मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वह गुप्त रास्ते से बांग्लादेश से भारत में आया था। उसे यहां किसने मदद की और उसे कौन सहारा दे रहा था। यहां उसकी पहचान का कौन-कौन रह रहा है इसकी जांच करनी है।

ये भी पढे़ं : US: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुकेश-नीता अंबानी, विदेशी नेताओं और मशहूर हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना 

संबंधित समाचार