मुरादाबाद : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्रों ने बनाई रंगोली, उकेरी भगवान राम की आकृति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में बनाई गई आकृति।

मुरादाबाद। महानगर के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्रों ने राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर राम मंदिर की सुन्दर एवं मनमोहक रंगोली विद्यालय प्रागंण में बनाई। छात्रों ने रंगोली के माध्यम से सनातन संस्कृति को अपनी रंगोली के माध्यम से बखूबी उभारा। छात्रों ने रंगोली में बहुत सुन्दर ढंग से रंगों को राम मंदिर में व्यवस्थित किया  छात्रों ने स्थापना दिवस पर भी बहुत ही मनमोहक  280 फिट राम मंदिर की फ्लेक्सी बनाई। 

राम मंदिर रंगोली लगभग 70 वर्ग मीटर में बनाई गई, जिसने भी छात्रों की बनाई रंगोली को देखा सभी ने छात्रों को सुंदर रंगोली की बधाई दी। रंगोली का निर्माण ध्रुव यादव, अंश दिवाकर, वंश, केशव सैनी, प्रिंस, समृद्धि गोस्वामी, देवांश गोस्वामी, जिनिशा सिंह, अनुषा शर्मा, मुद्रा शर्मा,अदम्या सिंह छात्र छात्राओं ने डॉ. नवनीत गोस्वामी एवं डॉ. राजीव पाठक के निर्देशन में किया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुण्यतिथि पर याद किए गए महाराणा प्रताप, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

संबंधित समाचार