मुरादाबाद : सुबह कोहरे व शीतलहर से ठिठुरे लोग, दिन में धूप का लिया आनंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पार्कों में परिवार के साथ लोगों ने बिताया छुट्टी का समय, बच्चों ने पार्क में खेलकर की मस्ती, कंपनी बाग के चिल्ड्रेन पार्क में जुटी बड़ों व बच्चों की भीड़, भुलभुलैया में घूम लोगों ने लिया नया अनुभव

मुरादाबाद। रविवार की सुबह जहां कोहरे व शीतलहर से लोग ठिठुरे। सुबह हाईवे व सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं दोपहर में निकली धूप का आंनद लोगों ने पार्क व अन्य सार्वजनिक जगहों पर घूमकर लिया।

1

रविवार की सुबह शीतलहर व कोहरे से ढकी रही। लेकिन दोपहर में धूप निकलने पर सार्वजनिक स्थानों पर चहल पहल बढ़ गई। लोगों ने परिवार के साथ लोगों ने छुट्टी का समय बिताया। बच्चों ने पार्क में खेलकर खूब मस्ती की। झूले व अन्य खिलौने का आंनद लिया। 

2

वहीं रविवार को अवकाश के दिन कंपनी बाग के चिल्ड्रन पार्क में बड़ों व बच्चों की भीड़ जुटी। भुलभुलैया में घूम लोगों ने नये साल में महानगर को मिली इस उपलब्धि का नया अनुभव प्राप्त किया। 50 रुपये का टिकट लेकर लोगों ने भुलभुलैया में अंदर का भ्रमजाल देखा। कई लोग अंदर भटकने पर परेशान होकर दूसरों से बाहर निकलने का रास्ता पूछा और बाहर आकर राहत महसूस की।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होने पर छात्रों ने बनाई रंगोली, उकेरी भगवान राम की आकृति

 

संबंधित समाचार