जनता की समस्या सुनना पहली प्राथमिकता: डीके ठाकुर
अपराध और अपराधियों पर सख्त रहेगी पुलिससोशल मीडिया भी बड़ी चुनौती लखनऊ। नये पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने आज यहां कहा कि अपराध और अपराधियों से सख्ती के साथ पुलिस कार्यवाही करेगी। किसी भी तरह की पक्षपात पूर्ण कारवाही नहीं होगी। 1994-बैच के आईपीएस अधिकारी डीके ठाकुर को एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजधानी …
- अपराध और अपराधियों पर सख्त रहेगी पुलिस
- सोशल मीडिया भी बड़ी चुनौती
लखनऊ। नये पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने आज यहां कहा कि अपराध और अपराधियों से सख्ती के साथ पुलिस कार्यवाही करेगी। किसी भी तरह की पक्षपात पूर्ण कारवाही नहीं होगी। 1994-बैच के आईपीएस अधिकारी डीके ठाकुर को एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कमान संभालने का मौका मिला है। पूर्व में 17 महीनों तक लखनऊ के डीआईजी-एसएसपी के पद पर तैनात रह चुके है। बिगड़ते कानून-व्यवस्था और बंथरा में जहरीली शराब से हुई छह लोगों की मौत के मामले के बाद हटाए गए सुजीत पांडे ने मंगलवार की देर रात ही नए पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को चार्ज दे दिया था। चार्ज लेने के बाद नवागत पुलिस कमिश्नर ध्रुव कान्त ठाकुर ने बुधवार को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की। इसके बाद उपनिरीक्षक से इंस्पेक्टर बने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि थानो पर मौजूद पुलिसकर्मी जनता के मामलों को सुने,यथाउचित कार्यवाही की करें। अगर एफ आईआर दर्ज होती है तो समय से विवेचना की जाए। जनता को पक्षपात पूर्ण कार्रवाई हो रही है ये कहने का अवसर न मिले। अपराध भयमुक्त समाज स्थापित करने, महिलाओं दलित कमजोर वर्ग के लोगों के खिलाफ जो अपराध हो रहा है, उस पर सख्त कार्रवाई करेंगे यह उनकी प्राथमिकता होगी। माफियाओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। माफि याओं की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगे महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर पूरी तरह से रोक लग सके। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति को पूरी शक्ति के साथ चलाएंगे और लखनऊ-स्मार्ट सिटी को सेव सिटी बनाने के लिए पूरी तरीके से दृढ़ संकल्प हैं। ऐसा पुलिस कमिश्नर ने कहा। बताया कि सोशल मीडिया सहयोगी होने के साथ कहीं-कहीं हानिकारक भी साबित हुआ। इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। कई बार बहुत सारी अफ वाहे चलती है, जिससे सही गलत पता करने में समय लगता है। अफ वाहों वाले पोस्ट आते हैं, जिसे कंट्रोल करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। रेडिक्लाइजेशन ये भी है कि हम किसी विचारधारा से प्रभावित होकर गलत कार्य करते हैं, इस ओर पर भी कार्य करना पड़ेगा। पुलिस आयुक्त ने कहा की कमिश्नरी सिस्टम में उन्हे अधिक से अधिक अधिकारी और मजिस्टीरियल पावर मिले है। इससे अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। इसके बाद फिर उन्होने कहा कि सोशल मीडिया एक चुनौती है। लखनऊ कमिश्नरेट में जनता को सुनना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होने कहा कि क शराब से मौतों के मामले में बंथरा नहीं जा पाये एटीएस में चार्ज छोड़ा है। बंथरा भी जाएंगे और मृतक परिवार से मिलेंगें। अवैध शराब माफियाओं को आगह कर कहा कि अवैध शराब एक कुटीर उद्योग बन गया है। सरकारी दुकानों पर भी मिलावट से जनहानि हो रही है। आबकारी विभाग से मिलकर इसे रोकने का हर सम्भव प्रयास करेंगें। कच्ची शराब और अन्य जिलों से जो अवैध शराब लाई जाती है तस्करी होती है उस पर भी सख्त काररवाई करेंगे।
