Barabanki News : अक्सर बंद रहता है सार्वजनिक शौचालय, इधर-उधर भटकने को लोग मजबूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार : तहसील के मुख्य गेट व नगर पंचायत कार्यालय के सामने बना सार्वजनिक शौचालय बंद होने से तहसील मुख्यालय आने वाले तमाम लोगों को शौच जाने में काफी समस्याएं होती हैं। सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं को उठानी पड़ती है। जबकि नगर पंचायत रामसनेहीघाट द्वारा इस शौचालय को तैयार कर जनता को समर्पित करने का दावा किया गया था, लेकिन अभी भी यह सार्वजनिक शौचालय अक्सर को बंद कर दिया जाता है।

जिससे तहसील मुख्यालय पर आने वाले तमाम लोगों को शौच आदि जाने में काफी समस्याएं होती हैं। लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रामसनेहीघाट धीरज कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सार्वजनिक शौचालय को नियमित खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सार्वजनिक शौचालय किसी दिन बंद किया गया है, तो ऐसा न करने के निर्देश दिये जाएंगे। यह भी जानकारी की जाएगी कि नगर पंचायत के इस सार्वजनिक शौचालय को बंद क्यों रखा जाता है।

यह भी पढ़ें- Barabanki News : अधूरे कार्यों के बीच होगा प्रभारी मंत्री सुरेश राही का दौरा, अफसरों के छूट रहे पसीने

संबंधित समाचार