मुरादाबाद: डॉक्टर की तेज रफ्तार मर्सिडीज ने ली मजदूर की जान, दिल्ली-लखनऊ NH पर घटना
मुरादाबाद, अमृत विचार। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में काम कर रहे हैं मजदूर को एक डॉक्टर की तेज रफ्तार कार ने रौंदा डाला। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल चालक को हिरासत में लेने के साथ का जब्त किया गया है।
दरअसल लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार को पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पुल के ऊपर एनएचएआई के कर्मचारी डिवाइडर की दीवारों पर पेंट का काम कर रहे थे। जनपद अमरोहा के थाना गजरौला के सुल्तानठेर गांव के निवासी दयाचंद्र पुत्र डालचंद उर्फ डलुआ उम्र 50 वर्ष पेंट के काम चलने के दौरान दूर खड़े होकर झंडी दिखा रहे थे। मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार डॉक्टर अभिजीत सिन्हा की मर्सिडीज कार ने मजदूर को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाइवे पर हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौत की सूचना मजदूर के परिवार को दे दी गई है। उनकी पत्नी फूलवती और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है पाकबड़ा थाना के सामने पुल पर एनएचएआई के कर्मचारी डिवाइडर पर पेंट का कार्य कर रहे थे दयाचंद्र नाम का मजदूर दूर खड़े होकर झंडी दिखा रहा था तभी नया मुरादाबाद के रहने वाले डॉक्टर अभिजीत सेना अपनी मर्सिडीज कार लेकर आ रहे थे अचानक कार अनियंत्रित हो गई और मजदूर को टक्कर मार दी थी जहां उसकी घायल होकर मौत हो गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
