Kanpur में तीन बदमाश गिरफ्तार: चाबी बनाने के बहाने घर में घुसे थे, लॉकर तोड़कर पार किए लाखों के जेवरात, CCTV की मदद से पकड़े गए
कानपुर, अमृत विचार। काकादेव थानाक्षेत्र में ताले की चाबी बनवाने की बात कहकर घर में घुसे शातिर सरदारों ने अलमारी का लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों कीमत के जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़ित की पत्नी जब रुपये निकालने के लिए गई तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद कैमरे चेक किए गए। जिसमें तीनों सरदार कैद हो गए। इस पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कैमरों की मदद से तीनों सरदारों को गिरफ्तार कर लिया।
शास्त्री नगर निवासी दिनेश पाल सिंह के अनुसार नौ जनवरी की शाम करीब 4.30 बजे वह घर के नीचे रोड किनारे खड़े थे। तभी दो सरदार साइकिल से ताले बनवाने की चाबी की आवाज लगा रहे थे। बताया कि उनके मेन गेट पर एक ताला लगा था उसकी चाबी बनवाने के लिए घर ले आए। ताला खोलते समय सरदारों ने कहा कि तुम्हारे पास कोई सैफ की चाबी है, तो दीजिए। क्योंकि ताले का लीवर ऊपर उठाना है, तब ताला खुलेगा।
इस पर उन्होंने सैफ की चाबी दे दी और उसने वह चाबी खराब कर दी। इसके बाद वह बोला की तुम्हारे सैफ की चाबी खराब हो गई है। यह चाबी दूसरी बनानी पड़ेगी। इस पर उन्होंने कहा बना दीजिए। उसने कहा अब तो छह बज रहा है, अब गुरुदारा का समय हो गया है। उन सरदारों ने कहा कि उन्हें पांडो नगर में माथा टेकना है। दूसरे दिन आकर चाबी बनाकर देने की बात कही। पीड़ित के अनुसार दूसरे दिन करीब 2.30 बजे के बाद सरदार आया जिसमें एक सरदार पुराना वाला था और दूसरा नया सरदार था।
उन्होंने पहले नीचे तीन ताले की चाबी बनाई। इसके बाद ऊपर बनाने आ गया। करीब 40 मिनट तक चाबी बनाता रहा। चाबी बनाते समय उसने तेल मांगा। वह तेल लेकर वापस लौटे तो उसने बोला चाबी बन गई है। इस ताले को आधे घंटे बाद खोलना। इसके बाद वह सरदार चले गए। पीड़ित के अनुसार अलमारी के बीच में एक लॉकर था जिसमें एक पर्स रखा था। बताया कि पर्स में पत्नी के जेवरात रखे थे तथा कुछ खुले पैसे थे। 11 जनवरी को पत्नी ने मंदिर जाने के लिए कुछ पैस निकालने को देखा तो लॉकर का ताला टूटा था और पर्स उससे गायब था।
इस पर उन्होंने आनन-फानन कैमरे मे फुटेज देखा तो तीनों सरदार की फुटेज आ रही है। पीड़ित के अनुसार सरदारों ने उनकी पत्नी के सोने की चार चूड़ी, कान छुमकी, एक अंगूठी, जंजीर मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पायल, चांदी का एक सिक्का आदि लाखों का सामान पार कर दिया। इस संबंध में काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के अनुसार अज्ञात सरदारों पर चोरी और बेईमानी की रिपोर्ट दर्ज कर नानक सिंह पटवाजी, महेंद्र सिंह पटवाजी, कृपाल सिंह निवासी ग्राम बाग जिला धार मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
