मुहूर्त से पहले ही अयोध्या में शुरू हो गई पंचकोसी परिक्रमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजस्थान से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं का मामला अयोध्या। पौराणिक मान्यता वाली रामनगरी की पंचकोसी परिक्रमा मुहूर्त से पहले ही राजस्थान के श्रद्धालुओं ने शुरू कर दी है। बुधवार को राजस्थान से श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या पहुंचा। जिसके बाद पंचकोसी परिक्रमा कर रहा है। अयोध्या में कोविड-19 प्रोटोकॉल को लेकर प्रतिबंध लगे इससे पहले ही …

राजस्थान से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं का मामला


अयोध्या। पौराणिक मान्यता वाली रामनगरी की पंचकोसी परिक्रमा मुहूर्त से पहले ही राजस्थान के श्रद्धालुओं ने शुरू कर दी है। बुधवार को राजस्थान से श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या पहुंचा। जिसके बाद पंचकोसी परिक्रमा कर रहा है। अयोध्या में कोविड-19 प्रोटोकॉल को लेकर प्रतिबंध लगे इससे पहले ही राजस्थान के 600 लोगों का जत्था परिक्रमा पथ पर दंडवती परिक्रमा कर रहा है। यह सभी श्रद्धालु लेट कर अपनी आस्था भगवान श्री राम के प्रति व्यक्त कर रहे हैं। 14 कोसी परिक्रमा का मुहूर्त 23 नवंबर को है जबकि 22 नवंबर की शाम को ही अयोध्या की सीमा सील कर दी जाएगी। कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत किसी भी बाहरी श्रद्धालु को अयोध्या आने की अनुमति नहीं होगी। केवल स्थानीय श्रद्धालु ही परिक्रमा कर सकेंगे इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा स्नान भी कर सकेंगे। इसके विपरीत राजस्थान के श्रद्धालु अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। पंचकोसी परिक्रमा पथ पर आस्था के वशीभूत श्रद्धालुओं को लोग दण्डवत परिक्रमा करने लगे। श्रद्धालुओं का कहना था कि यह भगवान के प्रति आस्था है उनके भाव है कि राजस्थान से चलकर अयोध्या पहुंचे हैं।वैसे तो यह प्रतिमा का मुहूर्त 23 नवंबर का है और इस पथ पर लोग चलकर या दौड़कर पूरी करते हैं लेकिन भरतपुर राजस्थान वृंदावन के यह श्रद्धालु दंडवती परिक्रमा कर अपनी श्रद्धा भगवान के प्रति निवेदित कर रहे हैं। राजस्थान से पहुंचा 600 श्रद्धालुओं को जत्थे में 300 पुरुष 300 महिलाएं शामिल हैं इसमें बुजुर्ग महिलाएं पुरुष भी शामिल है।

संबंधित समाचार