घर पहुंची पत्नी बोली.. मैं भागी नहीं, बल्कि पति की पिटाई ने भागने पर किया मजबूर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

हरदोई, अमृत विचार। एक शख्स ने यूपी-112 पर फोन किया और कहा कि उसकी पत्नी घर से कहीं भाग गई है। जानकारी होने पर शख्स के घर पुलिस पहुंची और जांच शुरू हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद पत्नी भी घर पहुंच गई और कहा कि वह भागी नहीं थी, उसका पति हर दिन उसके साथ अभद्रता कर पिटाई करता था, इसी के चलते वह गुस्से में घर छोड़कर रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी। उसके बाद पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल, कछौना कोतवाली के गोठवा मजरा गाजू निवासी अनिल कुमार पुत्र बाबूराम ने शुक्रवार को यूपी-112 पर कॉल करते हुए बताया कि उसकी पत्नी तेज कुमारी घर से कहीं भाग गई है। ऐसी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गोठवा पहुंची और जांच करने लगी। जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, उसी बीच तेज कुमारी कहीं चली गई। पुलिस की पड़ताल के दौरान घर पहुंची तेज कुमारी ने बताया कि उसका पति आए दिन उसकी पिटाई करता रहता था, उसी से गुस्सा होकर वह बालामऊ रेलवे स्टेशन (जंक्शन) चली गई थी। पत्नी तेज कुमारी की तहरीर पर कछौना पुलिस ने पति अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया और बयान दर्ज कराने के लिए दोनों को तलब किया गया है।

यह भी पढ़ेः IITian बाबा को जूना अखाड़ा से किया गया निष्कासित, महंत नारायण गिरि ने किया सच का खुलासा

संबंधित समाचार