बहराइच: घंटाघर से चांदपुरा तक गरजा बुलडोजर, यातायात पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच शहर के घंटाघर से चांदपुरा मोहल्ले तक सोमवार को यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। 70 दुकानों के सामने हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से गिरा दिया। इस दौरान व्यापारियों ने नाराजगी भी जताई। शहर में यातायात पुलिस और नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण हटवाने का अभियान निरंतर जारी है। 

10 दिन पूर्व शुरू हुआ अभियान सोमवार को भी जारी रहा। यातयात निरीक्षक बीके मिश्रा की अगुवाई में पुलिस बल बुलडोजर लेकर घंटाघर चौक पहुंची। यहां पर घंटाघर से अतिक्रमण हटवाने का अभियान शुरू हुआ। यह अभियान चांदपुरा चौराहा तक तक चला। 

cats

अभियान के दौरान 70 से अधिक दुकानों के सामने हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से गिरवा दिया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान पटरियों से पक्का निर्माण तोड़े जाने को लेकर व्यापारियों में नाराजगी भी दिखी। सभी ने यातायात पुलिस से नोंकझोंक की।

यह भी पढ़ें:-राहुल, प्रियंका के साथ इमरान और कन्हैया कुमार भी करेंगे दिल्ली चुनाव में प्रचार, कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

संबंधित समाचार