रामपुर : दहेज में एक लाख और बाइक नहीं मिलने पर महिला को पीटकर घर से निकाला, 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। दहेज में एक लाख और बाइक नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने सैफनी थाने में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला ने देवर पर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है।
सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि चार वर्ष पहले उसका विवाह जिला संभल के थाना असमोली के ग्राम सहवाजपुर निवासी तौसीब से हुआ था। शादी के कुछ समय तब सब कुछ ठीक रहा। लेकिन, उसके बाद महिला के पति तौसीब, सास बेगम, ससुर मुनाजिर, देवर मोहसिन, ननद नगमा, ननदोई वासिफ ने महिला से एक लाख रुपये नकद व एक बाइक की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट किया करते थे। महिला का कहना है कि 25 जुलाई 2024 को वह घर अकेली थी। तभी देवर ने मौका पाकर उसके साथ छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर ससुराली आ गए। जहां महिला ने पूरा वाक्या बताया,तो आरोपियों ने महिला को डांट कर भगा दिया।
28 जुलाई 2024 को ससुरालियों ने महिला को मायके पीटकर भगा दिया। तभी से महिला मायके में रह रही है। आरोप है कि 2 अगस्त 2024 को आरोपी महिला के मायके आ गए। जहां उसके साथ मारपीट करके उसको घायल कर दिया। कुछ दिनों के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था,लेकिन उसके बाद फिर ससुरालियों ने दहेज की मांग की और घर से निकालदिया। इसके बाद पीड़ित मायके आ गई। उसने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढे़ं : रामपुर : 11 साल से गायब हिस्ट्रीशीटर हल्द्वानी में चला रहा था ई-रिक्शा, पुलिस ने पकड़ कर परिजनों को सौंपा
