रामपुर: पुलिस के डर से भरी रफ्तार...लोडर बेकाबू होकर पलटा तो नीचे दबकर चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मसवासी, अमृत विचार। स्टोन क्रॅशर पर काम कर रहे लोडर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

ग्राम बिजारखाता निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र भीम सेन अजीतपुर में एक स्टोन क्रॅशर पर लोडर चलाकर मजदूरी करता था। रविवार रात को भी वह स्टोन क्रॅशर पर लोडर चलाने के लिए गया था, रविवार देर रात को किसी समय नदी से रेत भरकर ला रहा डंपर नदी में फंस गया। सोमवार तड़के लोडर को लेकर नदी में फंसे डंपर को निकाल कर राजेंद्र वापस लौट रहा था। बताते हैं कि काशीपुर आईटीआई थाना पुलिस की कोसी नदी में छापेमार कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान राजेंद्र भी लोडर लेकर भागने लगा, अचानक लोडर नदी के निकट पलट गया। लोडर पलटने से चालक राजेंद्र कुमार उसके नीचे दब गया। जिसमे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में लोगों ने  लोडर को सीधा कर चालक को बाहर निकाला,लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई।

राजेंद्र की मौत होने की सूचना जैसे ही परिवार वालों को लगी,तो मौके पर पहुंच गए और रोना पीटना शुरू कर दिया। चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की दोपहर शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं राजेंद्र की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेंद्र का 6 माह का लड़का और 2 वर्ष की पुत्री है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

ये भी पढ़ें - रामपुर: इलाज में लापरवाही का आरोप...जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

संबंधित समाचार