सरकारी भवनों पर पोस्टर, पेंटिंग तो खैर नहीं, लगेगा जुर्माना दर्ज होगी FIR
लखनऊ, अमृत विचार: सरकारी भवनों पर पोस्टर, होल्डिंग या फिर पेंटिंग करने पर नगर निगम कार्रवाई करेगा। शहर में कहीं भी अवैध रूप से प्रचार मिलने पर सम्बंधित से जुर्माना वसूलने के साथ एफआईआर कराई जाएगी। कार्रवाई के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है।
शहर में अवैध रूप से पोस्टर, होल्डिंग व बैनर लगाने दुकानदार और एजेंसियों की खैर नहीं होगी। सभी जोन में अवैध रूप से लगी होल्डिंग, बैनर, पोस्टर और पेंटिंग हटाई जाएगी। इसमें शामिल सम्बंधित लोग व एजेंसी के खिलाफ नगर निगम एफआईआर दर्ज कराएगा और कड़ा जुर्माना वसूलेगा। शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में महापौर सुषमा खर्कवाल ने यह मुहीम चलाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने सभी जोन का सर्वे कराया है। ऐसे कई प्रतिष्ठानों और उनकी प्रचार सामग्री चिह्नित की है और इन पर कार्रवाई टीम बनाई है। जो अवैध रूप से प्रचार-प्रसार करके टैक्स चोरी करने वाली एजेंसियों व दुकानदारों से जुर्माना वसूलने के साथ एफआईआर कराएगी। इसके अलावा विभिन्न सार्वजनिक व सरकारी भवनों पर पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ अलग अभियान चलेगा। ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने के साथ उनसे दीवार पेंट करवाएगी जाएगी।
यह भी पढ़ेः Good News: बस में यात्रियों से कराएं डिजिटल भुगतान, 10 हजार का पाएं इनाम
