Bareilly: यात्रियों को मिलीं 6 और नई बसें, महाकुंभ जानें वालों की हुई मौज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: महाकुंभ के लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने बरेली रीजन को छह और नई बसें आवंटित की हैं। बसें रविवार को डिपो में पहुंचीं, जिन्हें सोमवार को अधिकारियों ने महाकुंभ के लिए रवाना किया।

बरेली रीजन में 200 बसें पुरानी होने के साथ ही उम्र पूरी कर चुकी हैं। इसके बाद से ही मुख्यालय से रीजन को नई बसें मुहैया कराई जा रही हैं। अब तक 26 बसें रीजन के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो को दी जा चुकी हैं। मुख्यालय से कुल 50 नई बसें आवंटित की गई हैं। रविवार रात छह बसें और मिल गईं।

एआरएम अरुण कुमार वाजपेई ने बताया कि नई बसें मिल रहीं हैं, जिन्हें प्रयागराज में महाकुंभ के लिए भेजा जा रहा है। जनवरी से पहले 10 और नई बसें मिलेंगी।

यह भी पढ़ें-  Bareiily: डॉक्टर का कारनामा! ऑपरेशन के दौरान मरीज की काट दी गलत नश, मामला पहुंचा SSP ऑफिस

संबंधित समाचार