Fatehpur में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई छात्राओं से भरी बस, एक छात्रा की मौत, कई गंभीर, कानपुर रेफर, हैलट में मची अफरा-तफरी
फतेहपुर, अमृत विचार। औंग थाना क्षेत्र में छिवली नदी के के समीप नेशनल हाइवे पर मंगलवार की सुबह करीब दस बजे के आसपास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कूली छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण को लेकर जा रही बस सामने खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में करीब एक दर्जन छात्राएं बुरी तरह घायल हो गई। वहीं एक छात्रा की मौत हो गई है।
मंगलवार की सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की करीब 250 छात्राएं तीन बसों में सवार होकर शैक्षिक भ्रमण के लिए कानपुर जा रही थी। जैसे ही बस औंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी के समीप पहुंची की सामने खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। बस की भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस की टक्कर से बस पर सवार करीब एक दर्जन छात्राएं बुरी तरह से घायल हो गई।
घायल एक दर्जन छात्राओं में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जो बस हादसे का शिकार हुई उस पर पर करीब 60 छात्राएं सवार थी। वहीं हादसे में दो महिला शिक्षक व एक पुरुष शिक्षक को भी चोटें आई हैं। बस की टक्कर के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी मदद के लिए पहुंच घायलों को बाहर निकाला।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा है। वही प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही व वाहन की तकनीकी खराबी बताई जा रही है। हादसे के खबर सुन बच्चों के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे के बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
हादसे के शिकार लोगों को कानपुर के हैलट अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायल छात्राएं
1. लक्ष्मी पुत्री राजेश निवासी लाहौरी मोहल्ला बिन्दकी फतेहपुर उम्र 17
2. अनामिका सोनकर पुत्री दिनेश सोनकर लाहौरी मोहल्ला बिन्दकी फतेहपुर उम्र 18 वर्ष
3. अर्चना सोनकर पुत्री विनोद सोनकर लाहौरी मोहल्ला बिन्दकी फतेहपुर
4. प्रियंका सोनकर पुत्री इन्दर सोनकर लाहौरी मोहल्ला बिन्दकी फतेहपुर उम्र 18 वर्ष
5. राधिका पुत्री शिवमोल सिंह उम्र 17 वर्ष
6. मुस्कान पुत्री राजेश
7. सानिया शेख पुत्री मोहम्मद असलम उम्र 17 वर्ष निवासी बिन्दकी फतेहपुर
8. खुसबू पुत्री वसीर अहमद उम्र 15 वर्ष निवासी बिन्दकी फतेहपुर
9. रागिनी पुत्री संतोष कुमार उम्र 17 निवासी ग्राम पुरसमउ बिनकी फतेहपुर
10. सृष्टि पुत्री राजकुमार अवस्थी निवासी भवानीपुर बिन्दकी फतेहपुर
11. अनन्या पुत्री मनोज कुमार निवासी कुडसम बिन्दकी फतेहपुर
घायल अध्यापक
13. मोनिका सिंह पत्नी पीयूष भूषण सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी बाबापुरवा
14. .प्रियंका पांडेय पत्नी सतीश चंद पांडेय निवासी विजय नगर, काकादेव उम्र 40 वर्ष
घायल चपरासी
15.वीरेंद्र पुत्र राजबहादुर
वहीं हादसे में नसरा फातिमा पुत्री सकील अहमद निवासी बिन्दकी फतेहपुर उम्र 16 वर्ष की मौत हो गई है।
