Kanpur: ज्वैलरी शॉप में जेवर चुराने वाले बंटी-बबली पर रिपोर्ट दर्ज, अंगड़ाई लेने के बहाने मुंह में बालियां चोरी कर हो गए थे फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। काकादेव थानाक्षेत्र में ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बंटी बबली के खिलाफ पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना के बाद सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में युवक का तो चेहरे साफ नजर आ रहा है, लेकिन युवती मुंह पर मास्क लगाए हुए है। 
     
शास्त्री नगर निवासी सत्यम सोनी के अनुसार उनकी इलाके में साईं जी ज्वैलर्स नाम से शॉप है। वहीं पिता शिवशंकर सोनी का टमाटर का व्यापार है। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी की शाम को लगभग सात बजे वह अपनी दुकान से कुछ सामान लेने के लिए गए थे। इस दौरान मां पुष्पा देवी दुकान पर बैठी थीं। बताया कि इसी बीच एक युवक-युवती दुकान पर सोने की नाक की बाली लेने आए। 

इस दौरान मां उन दोनों को कई प्रकार की नाक की बाली दिखाई जिसमें से वो लोग 3100 की बाली खरीदकर लेकर गए। सत्यम के अनुसार उन्होंने बिल बनाने के लिए कहा कि तो उन दोनों ने बिल लेने से मना कर दिया था और सामान लेकर चले गए थे। उनके अनुसार जब रात नौ बजे वह दुकान बंद करने के समय जब सोने के जेवर का मिलान कर रहे थे, उस दौरान कुछ सामान कम मिला। 

इस पर उन्हें शंका हुई तो दुकान में लगे कैमरे की रिकार्डिंग देखना शुरू की। इसके बाद देखा कि गहने खरीदने आए युवक-युवती ने दुकान से 15-20 पीस नाक की बाली मुंह में रखकर चुरा ली। जिसकी कीमत तकरीबन 90 हजार है। इस संबंध में काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह के अनुसार सत्यम की तहरीर पर युवक-युवती के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat में चाचा की मौत: भतीजे ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर पीटा था, तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार