Basti News: पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पैकोलिया क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी रविशंकर का अपनी पत्नी संगीता (25) के साथ सुबह कुछ विवाद हुआ था जिसको लेकर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी।

गुस्से में पति रविशंकर ने संगीता का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

ये भी पढे़ं : Deewaar: फिल्म दीवार के पूरे हुए 50 साल, जावेद अख्तर और सलीम खान ने पुरानी यादों को किया ताजा

संबंधित समाचार