मुरादाबाद: ट्रक की टक्कर से दंपति की मौत, बच गई मासूम की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जनपद अमरोहा के थाना धनौरा क्षेत्र के गांव बासीपुर निवासी प्रीतम कुमार का सबसे छोटा बेटा रोहित कुमार उत्तराखंड के पंतनगर में एक निजी कंपनी में माली की नौकरी करता था। ढाई साल पहले उसकी शादी अमरोहा के थाना जोया क्षेत्र स्थित गांव सलामतपुर की रहने वाली रेखा से हुई थी। मोहित पत्नी के साथ कंपनी में ही रहता था। दिवाली की छुट्टी पर दंपति घर आये थे। बुधवार को दंपति बाइक से पंतनगर जा रहे थे। बताया गया कि जब यह दोनों पाकबड़ा थाना क्षेत्र पुल पर पहुंचे तो गन्ने से भरे ट्रक ने इनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इतना ही नहीं ट्रक चालक बाइक को काफी दूर तक खींचता हुआ ले गया।

इस हादसे में बाइक सवार मोहित व उसकी पत्नी रेखा की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पाकबड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले ही हादसे को अंजाम देने वाला चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोहित के मोबाइल से एक नंबर मिलाया जो उसके ससुराल लगा। पुलिस की सूचना पर ससुराल के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थोड़ी देर बाद परिवार के लोग भी आ गए। परिजनों ने बताया कि रोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

हादसे में आठ माह के बच्चे की जान बच गई
हादसे में जान गवाने वाले दंपति का एक आठ माह का बेटा ऋषभ भी है। हादसे के समय ऋषभ भी उनके साथ था। बताया गया कि जिस समय ट्रक ने बाइक को टक्कर मार थी, तभी ऋषभ उछलकर सड़क पर गिर गया था, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन हादसे में रोहित व रेखा की मौत होने से आठ माह के ऋषभ के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। हादसे में ऋषभ को मामूली चोटें आई हैं।

महिला सिपाही ने रोते बच्चे को गोद में लिया
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पाकबड़ा थाने की पुलिस में शामिल महिला सिपाही अर्चना राजपूत ने तुंरत ही मासूम बच्चे को सड़क से उठाकर गोद में ले लिया। चेहरे पर चोट लगने के कारण बच्चा रो रहा था। महिला सिपाही अर्चना राजपूत किसी तरह बच्चे को संभाला और उसे चुप कराया। बाद में महिला सिपाही ने बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया।

संबंधित समाचार