लखीमपुर पहुंची एनआईए की टीम ने खंगाले आतंकियों के कनेक्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले को लेकर एनआईए की टीम बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मददगारों की तलाश में लखीमपुर पहुंची। टीम उनके मददगारों की पहचान और  कनेक्शन की जांच में जुटी है। टीम ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। बताते हैं कि उनके पास से कुछ डिवाइस आदि अपने साथ ले गई है। पलिया और लखीमपुर से पंजाब जाने वाली निजी बसों का भी डेटा एकत्र किया है। 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के अमेरिका में बैठे आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियान का तराई में नेटवर्क कनेक्शन सामने आया है। उसके मददगारों और कनेक्शन की जांच के लिए बुधवार की शाम एनआईए की टीम लखीमपुर खीरी पहुंची। उसने सदर कोतवाली क्षेत्र में एक संदिग्ध से पूछताछ की और मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा भीरा, पलिया में कुछ जगहों पर छापे मारे हैं। संदिग्धों से पूछताछ की और उनके मोबाइल फोन, डिवाइस आदि कब्जे में लिए हैं। बताते हैं कि टीम ने पलिया और लखीमपुर से पंजाब के विभिन्न जगहों पर आने-जाने वाली बसों का भी डेटा एकत्र किया है।

सूत्र बताते हैं कि एनआईए की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि लखीमपुर खीरी से पंजाब तक जाने वाली एक निजी बस के माध्यम से आतंकी गतिविधियां हुई हैं। भीरा के एक ट्रांसपोर्टर के यहां भी दबिश देकर एनआईए टीम ने पूछताछ की है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि एनआईए की टीम लखीमपुर खीरी आई थी। टीम ने कहां कहां दबिश देकर लोगों से पूछताछ की और टीम अपने साथ क्या लेकर गई है। इस बात की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
 

संबंधित समाचार