BPSC Result: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का परिणाम आज घोषित कर दिया, जिसमें कुल 21581 अभ्यर्थी उत्तीण हुए हैं। अभ्यर्थीगण एकीकृत 70वीं सयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का परीक्षाफल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

बता दें कि 13 दिसंबर 2024 को राज्य के 911 केन्द्रों पर और 4 जनवरी 2025 को पटना में 22 केन्द्रों पर परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा में कुल 3,28,990 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से कुल 21581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग ने 45 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित किया है। 

बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 13 दिसंबर 2024 को राज्य के 911 केंद्रों एवं 04 जनवरी 2025 को पटना में 22 केंद्रों पर आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता पीटी का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

आयोग ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 328990 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें सामान्य श्रेणी के कुल 9017, अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के कुल 3295, अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के कुल 211, पिछड़ा वर्ग श्रेणी के कुल 2793, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग श्रेणी के कुल 3515 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। साथ ही पिछड़ा वर्ग महिलाएं श्रेणी के कुल 601, दिव्यांग श्रेणी के कुल 561, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी के कुल 2149 एवं स्वतंत्रता सेनानी कोटा श्रेणी के कुल 280 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस प्रकार कुल 21581 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं।

आयोग की प्रक्रिया के अनुसार, इस परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी विशेषज्ञों की समिति द्वारा तैयार करने के बाद 08 जनवरी को आयोग की वेबसाईट पर प्रदर्शित करते हुए 16 जनवरी तक छात्रों से दावा-आपत्ति की मांग की गयी थी। अभ्यर्थियों से प्राप्त दावा-आपत्ति की उसके साथ संलग्न दस्तावेजों, साक्ष्यों के आलोक में विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा समीक्षा की गई और इसके बाद अंतिम उत्तर-कुंजी 17 जनवरी को प्रकाशित की गई।

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। 'बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 2025' के लिंक को ढूढ़ें। अब 'बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक 2025 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें। यह आपको एक लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको लॉगिन करने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसके बाद बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक 2025 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब अपने रिजल्ट डाउनलोड करके कहीं सेव करके रख लें या प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, पूछा, ‘उत्तर प्रदेश में कितने घंटे कटती है बिजली?’

संबंधित समाचार