PGI: मामा ने पहले खुद लूटी भांजी की आबरू, फिर लखनऊ बुलाकर दोस्तों संग मिलकर तीन दिन तक किया यह घिनौनाकाम
पीजीआई/लखनऊ, अमृत विचार। लुधियाना में महिला को नशीला प्रसाद खिलाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए लाखों के जेवर ऐंठने वाले आरोपी मामा महेश शर्मा को पीजीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जेवर वापस करने के बहाने पीड़िता को बुलाकर साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
अतिरिक्त निरीक्षक पीजीआई विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता ने 7 जनवरी को पीजीआई थाने में आरोपी महेश शर्मा व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोप था कि 3 अक्टूबर को अमेठी निवासी महेश वर्मा जो रिश्ते में उसका मामा लगता है लुधियाना आया था। मामा ने नशीला प्रसाद खिलाया था। बेहोशी की हालत में मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया।
होश में आने पर मामा ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे लाखों के जेवरात ले लिए। वहां से लौटने के बाद आए दिन महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए अश्लील होने पर मजबूर करता था। वहीं बीते 11 दिसंबर को मामा ने जेवरात वापस करने के बहाने भांजी को लखनऊ बुलाया फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर पीजीआई क्षेत्र में बंधक बनाकर तीन दिनों तक गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों महिला को लेकर गोंडा व अन्य जगहों पर गए, वहां भी उसके साथ रेप किया था।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ में पति-पत्नी और वो का घंटों तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, दोनों पक्षों को थाने ले आई पुलिस, जानें फिर क्या हुआ...
