यूथोपिया कार्यक्रम में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे कलाकार, विद्यार्थी परिषद ने मनाया सुभाष बोस की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: राष्ट्रीय कला मंच द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर यूथोपिया कार्यक्रम आर्य बाजार माध्यमिक विद्यालय कैंट के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी नीलम मिश्र अभाविप महानगर उपाध्यक्ष और अवध गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य प्रो. वीना राय कार्यक्रम अध्यक्ष पूनम ठाकुर नगर मंत्री अंशिका सिंह ने मां सरस्वती, युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की। 

नगर मंत्री अंशिका ने कहा कि राष्ट्रीय कला मंच ने कलाकारों को उनके अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में प्रदर्शित किया है यूथोपिया कार्यक्रम का सामाजिक संदर्भों पर 70 से अधिक प्रतिभागी विद्यार्थी कलाकार प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रो. वीना राय ने कहा राष्ट्रीय कला मंच युवाओ के बीच उनकी प्रतिभाओ को कि भारत की लोक कला और लोक संस्कृति के बारे में बहुत व्यापक महत्व है भारत की लोक कला भारत के भाव पक्ष को समाज के सामने प्रस्तुत करती है। राष्ट्रीय कला मंच युवाओ के बीच उनकी प्रतिभाओ को निखारने व उन्हे अपने कैरियर पर फोकस की बात कही। मुख्य अतिथि समाजसेवी नीलम मिश्र ने कहा भारत में कला व संस्कृति का अटूट संबंध रहा है भारतीय कलाओं ने सदैव समाज को एक नई दिशा देने का काम किया भारत की कला सदैव वैज्ञानिक दृष्टिकोण की रही है। भारत में विविधता में एकता नहीं बल्कि एकता में विविधता संस्कृति का प्रदर्शन है 

कार्यक्रम में अध्यक्ष आर बाजार माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुस्कान वर्मा, कोमल, माधुरी तिवारी, रिया सिंह, अपूर्वा, अमृता, आयसा खान, प्रियंका, दीपांशी, देवराज, विकास तिवारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेः National Environment Youth Parliament में भाग लेने के लिए राजस्थान पहुंचे Lucknow University के छात्र

संबंधित समाचार