Bareilly: साढ़े तीन क्विटंल से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट किया
बरेली, अमृत विचार : जिले भर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग जब्त किए साढ़े तीन क्विटंल मादक पदार्थों को गुरुवार को नष्ट किया गया। मादक पदार्थ 467 मुकदमे में जब्त किए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने सदर मालखाना (आबकारी) और थाना भमोरा में जमा एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत जब्त विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों को न्यायालय और विभागाध्यक्ष से अनुमति प्राप्त कर कुल 3717.216 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों,11477 नशीली गोलियां समेत नशीले इंजेक्शन को इंसीनरेटर के माध्यम से नष्ट किया। जिसमें 18.592 किलोग्राम चरस, 3.759 स्मैक, 0.057 हेरोइन, 5 ग्राम ब्राउन शुगर, नशीला पाउडर, 3686.5 किलोग्राम डोडा, 11257 नशीली गोलियां और 220 नशीले इंजेक्शन थे।
यह भी पढ़ें- Bareilly: चलती गाड़ी पर हीरोगिरी! रील्स बनाने के लिए उड़ा दीं ट्रैफिक नियमों की धज्जियां
