बदायूं: DPRO समेत चार लोगों पर FIR का आदेश, जानें क्या है मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: सीजेएम तौसीफ रजा ने थाना फैजगंज बेहटा के प्रभारी को गबन करने के आरोप में तत्कालीन डीपीआरओ श्रेया मिश्रा समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट की कॉपी न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। मामले की विवेचना की जाएगी। 

गांव पिसनहरी ग्राम पंचायत की सदस्य रेनू यादव ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दायर किया था। उनका आरोप था कि साल 2022 में गांव की प्रधान ओमवती की एक कमेटी द्वारा जांच कराई गई थी। जांच में 56 हजार के करीब भुगतान जो अनाधिकृत था वो किया गया। प्रधान के पति ऋषिपाल सिंह के नाम एक लाख 56 हजार के करीब अनाधिकृत भुगतान (गबन) किया गया। 

लेबर का पैसा भी प्रधान के पति के खाते में लिया गया और लेबर को नहीं दिया गया, जिसमें घोटाला हुआ है। आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन डीपीआरओ और ग्राम पंचायत सचिव ने मिलकर पेमेंट बाउचर डिटेल मे हेराफेरी कर बाउचर लगाए। जिला विकास अधिकारी के 23 अक्टूबर 2023 के पत्र में भी इस बात का जिक्र है कि प्रधान व उसके पति ने एक लाख 56 हजार रुपए निकाले थे। तब रेनू यादव ने अपने अधिवक्ता मुकेश बाबू के माध्यम से प्रार्थना पत्र न्यायालय में दाखिल किया। जिसपर सीजेएम ने अपराध को गंभीर मानते हुए थानाध्यक्ष को आदेशित किया है कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू करें।

यह भी पढ़ें- बदायूं: पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार