Kanpur: जीडी गोयनका स्कूल की बस के कागजातों में नहीं मिली कोई कमी, चालक की लापरवाही आई सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शुक्रवार को मैनावती मार्ग पर डिवाइडर पर चढ़कर पलटी जीडी गोयनका स्कूल की बस के कागजात में कोई कमी नही है, ये अलग बात है कि अगले महीने फरवरी 2025 में उसके कई कागजात खत्म हो रहे थे। कुल मिलाकर इस घटना में प्रथम दृष्टया बस चालक की लापरवाही सामने आई है।  

शुक्रवार को हादसे का शिकार हुई बस संख्या यूपी 78 डीटी 8527 की फिटनेस 17 फरवरी को समाप्त होगी जबकि इस बस का आरटीओ में 7 जुलाई 2018 को रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इश्योरेंस 3 फरवरी 2025 तक और फिटनेस भी 17 फरवरी 2025 तक है। प्रदूषण प्रमाणपत्र 18 फरवरी 2025 तक वैध है। इस बस का परमिट भी 6 जुलाई 2028 तक वैध है। 

इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि स्कूली वाहन की आयु 15 वर्ष होती है, जो बस हादसे का शिकार हुई है, उसके परमिट का नवीनीकरण पांच साल के लिए किया गया है, यही कारण है कि इस का परमिट 6 जुलाई 2028 तक वैध है।

यह भी पढ़ें- छोटा राजन के दबाव में ममता कुलकर्णी को मिली थी फिल्म चाइना गेट: ड्रग तस्करी में जा चुकी जेल, दाउद इब्राहिम से बढ़ी थीं नजदीकियां

 

संबंधित समाचार