छोटा राजन के दबाव में ममता कुलकर्णी को मिली थी फिल्म चाइना गेट: ड्रग तस्करी में जा चुकी जेल, दाउद इब्राहिम से बढ़ी थीं नजदीकियां
कानपुर, (महेश शर्मा)। महाकुंभ में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनायी गयी हैं। पद ग्रहण की सारी औपचारिकताएं किन्नरों और साधुओं की उपस्थिति में पूरी की गयीं। जूना अखाड़े का हिस्सा किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायन त्रिपाठी ने उन्हें नया नाम श्रीयामिनी ममतानंद गिरि दिया है। अब इसी नाम से जानी जाएंगी। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी उसके रिश्तें बताए जाते हैं।
बाद में उसके गुर्गे छोटा राजन की रखैल रही जिसने उसे कई फिल्में दिलायीं। ममता कुलकर्णी ने चाइना गेट, तिरंगा, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, वक्त हमारा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अंडरवर्ल्ड में देश के टॉपमोस्ट क्रिमिनल्स की सूची में शामिल छोटा राजन से ममता का लव अफेयर्स जगजाहिर है।

बताते हैं कि राजकुमार संतोषी ने अपनी फिल्म चाइना गेट से उसे अधबीच में ही निकाल दिया था। यह खबर लगते ही छोटा राजन ने संतोषी को धमकी दी। नतीजतन उसे दोबारा फिल्म में लेना पड़ा था। फिल्म में अमरीश पुरी के साथ इवेंट सांग छम्मा छम्मा बाजे रे मेरी पैंजनियां… बहुत लोकप्रिय रहा।

ममता का प्रेमी छोटा राजन पर 65 मुकदमें तो अकेले मुंबई में ही चले। उस पर 20 मर्डर, मकोका, पोटा, आर्म्स एक्ट के मुकदमें दर्ज थे। कई तो अभी भी चल रहे हैं। कहा जाता था कि छोटा राजन के एक फोन पर ही ममता कुलकर्णी को फिल्में मिल जाती थी।
.jpg)
चाइनागेट के निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी उसके अपरिपक्व व्यवहार के कारण आधी फिल्म से बाहर कर दिया था। छोटा राजन के एक फोन पर उसे शामिल किया गया था। छोटा राजन से उसकी शादी की खबरें खूब उड़ी जिसका ममता ने खंडन भी किया था। हीरोइन ममता कुलकर्णी को 90 के दशक में सुपर एक्सट्रेस कहा जाता था।
छोटा राजन से ब्रेकअप के बाद ममता कुलकर्णी गैंगेस्टर विक्रम गोस्वामी उर्फ विक्की गोस्वामी के प्यार में ममता कुलकर्णी कुलांचे मारने लगी। विक्की का भी फिल्म इंडस्ट्री में जलवा था। एक फोन पर ममता के काम हो जाते थे। विक्की के प्यार में पड़ने के बाद ममता का फिल्मी कैरियार चौपट हो गया। यह भी खबर है कि गैंगेस्टर विक्रम गोस्वामी के साथ दुबई रहने चली गयी जहां करीब दस साल तक रही। ड्रग तस्करी के एक मामले में वह विक्रम गोस्वामी के साथ हिरासत में ले ली गयी थी।

ये हीरोइनें भी हैं शरण की तलाश में
फिल्मी हीरोइन मोनिका बेदी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही हैं। मोनिका और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के रिश्तों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्मों मे वह अबू सलेम के कारण जगह पा जाती थी। इसी तरह सोना नामक नायिका का नाम हाजी मस्तान से जुड़ा था। वंस अपान ए टाइम इन मुम्बई फिल्म की कहानी हाजी मस्तान और सोना पर ही आधारित है।

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ ने मंदाकिनी को रातों-रात स्टार बना दिया था। मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के डेट करने की खबरों ने उस वक्त तहलका मचा दिया था, इन दोनों की साथ में एक फोटो सामने आई थी जिसके बाद इन खबरों ने जोर पकड़ लिया था। दाऊद इब्राहिम का नाम एक्ट्रेस अनीता अयूब के साथ भी जुड़ चुका है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर जावेद सिद्दकी के मर्डर में दाऊद इब्राहिम का ही हाथ था। जावेद ने अनीता को फिल्म में कास्ट करने से मना कर दिया था जिसपर दाऊद इब्राहिम ने उन्हें जान से मरवा दिया था।

(अपराधी विक्रम गोस्वामी उर्फ विक्की के साथ ड्रग तस्करी में जेल गयी थी)
