गोरखपुर: खेत में नग्न अवस्था में मिले दो बच्चों के शव, मुंह में ठूंसा था कपड़ा...हाथ-पैर थे बंधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के भक्सा गांव में सरसों के एक खेत में शुक्रवार दोपहर दो लड़कों के शव बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रिंस (12) और अभिषेक (14) के रूप में हुई है, जो रिश्ते में ममेरे भाई थे और बृहस्पतिवार शाम से लापता थे। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस और अभिषेक को आखिरी बार बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के आसपास गांव में खेलते हुए देखा गया था। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब दोनों देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अधिकारी के अनुसार, प्रिंस और अभिषेक के शव शुक्रवार सुबह भक्सा गांव में सरसों के एक खेत में नग्न अवस्था में मिले। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कों के हाथ-पैर बंधे हुए थे, गर्दन पर रेते जाने के निशान थे और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि गोरखपुर के चिलुआ ताल क्षेत्र के नवापार गांव का रहने वाला प्रिंस भक्सा गांव में अपने मामा इंद्रेश के घर रहने आया था। उन्होंने कहा, “लड़कों के वापस न आने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह दोनों के शव एक खेत से बरामद किए गए। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और घटना की विभिन्न पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।” 

ये भी पढ़ें- Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे हाथी रेस्क्यू सेंटर का उद्घाटन

संबंधित समाचार