Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे हाथी रेस्क्यू सेंटर का उद्घाटन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौर पर गोरखपुर आएंगे। यहां के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में सीएम योगी हाथी रेस्क्यू सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम आज दोपहर 2 बजे आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री द्वारा सेंटर की शुरुआत की जाएगी, जो हाथियों के रेस्क्यू और देखभाल के लिए समर्पित होगा।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सोमवार को दोपहर बाद शहर पहुंचेंगे। सबसे पहले वह खोराबार में बने शहर के पहले सरकारी विवाह भवन कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद चिड़ियाघर जाएंगे। वहां हाथी रेस्क्यू सेंटर, कॉफी टेबल बुक, डाक्यूमेंट्री गैलरी, तितली घर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ही रेस्क्यू कर लाए गए बाघ, तेंदुए और भेड़िए को बाड़े में छोड़ा जाएगा।
