मुरादाबाद : सनातन बोर्ड बने पर वक्फ बोर्ड का भी अस्तित्व रहना चाहिए, डॉ. एसटी हसन ने जमीन हड़पने की जताई आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महाकुंभ में साधु-संतों की सनातन बोर्ड बनाने की मांग पर सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने वक्फ बोर्ड खत्म करने की आशंका जताई है। उन्होंने साधु-संतों की सनातन बोर्ड बनाने की मांग पर दिए बयान में वक्फ बोर्ड खत्म न करने की बात कही है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं लाना चाहिए जिससे वक्फ बोर्ड का अस्तित्व खत्म हो जाए।

शुक्रवार को महाकुंभ में साधुओं द्वारा सनातन बोर्ड की मांग पर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने अपने बयान में कहा कि संतों द्वारा उठाई गई सनातन बोर्ड की मांग से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने सनातन बोर्ड बनने की पैरवी करते हुए वक्फ बोर्ड को खत्म नहीं करने की बात कही। साथ ही सरकार पर वक्फ बोर्ड की जमीन हड़पने के लिए कानून लाने की आशंका जताई।

कहा कि ऐसे कानून नहीं लाने चाहिए जिससे सरकार वक्फ की जमीन हड़प ले। सनातन बोर्ड बने और जितने मंदिर है उनका गर्वनेंस सनातन बोर्ड को मिलना चाहिए। जो भी पैसा मंदिरों में आता है। वह सनातन बोर्ड के जरिए मंदिर में भी लगे और उस पैसे से गरीबों की भी सहायता हो। उन्होंने अपने बयान में बड़े-बड़े मंदिरों का सारा पैसा सरकार पर जाने की बात को गलत बताया।

उन्होंने कहा कि यह नहीं होना चाहिए कि लोग अपने पुण्य के लिए गरीबों को दान देने के लिए चढ़ावा चढ़ाते हैं, अपनी दुआएं मांगते हैं। उन्होंने कहा कि पैसा सरकार के पास जाने से लोगों की दुआ का मकसद खत्म हो जाएगा। यह काम सनातन बोर्ड आसानी से कर सकता है कि मंदिरों का सारा पैसा अपने सनातनी खजाने में रखे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी मिलक अमावती की प्रधान गार्गी चौधरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म