बरेली कॉलेज के छात्र होंगे ब्लैकलिस्ट, जानें प्रशासन ने क्यों लिया ये फैसला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बरेली कॉलेज में पिछले कुछ दिनों से बाहरी लड़कों की घुसपैठ बढ़ने के साथ उपद्रव और मारपीट की घटनाएं बढ़ गई हैं। अब कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज आने वाले बाहरी लड़कों के नाम पुलिस को देने और उनका साथ देने वाले कॉलेज के छात्रों को ब्लैकलिस्ट करने का फैसला लिया है।

कॉलेज प्रशासन का मानना है कि बाहरी लड़के कॉलेज में घुसकर छात्रों के बीच झगड़ों में शामिल होते हैं, साथ ही बेवजह हंगामा भी कराते हैं। इससे न सिर्फ कॉलेज का शैक्षिक माहौल को प्रभावित हो रहा है, बल्कि आएदिन हो रही ये घटनाएं सुरक्षा और अनुशासन के लिहाज से भी बड़ा खतरा बन गई हैं।

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक ब्लैकलिस्टेड छात्रों का रिकॉर्ड रखा जाएगा और ऐसे छात्रों को कॉलेज की गतिविधियों में भाग लेने से रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बार कॉलेज ने पांच साल बाद ब्लैकलिस्ट तैयार की है, इसमें बाहरी लड़कों के भी नाम शामिल किए जाएंगे। पुलिस को भी इन नामों की जानकारी दी जाएगी ताकि वह सुरक्षा के लिहाज से उचित कदम उठा सके।

पिछले एक महीने में कई बार बाहरी लड़कों की कॉलेज में घुसने की शिकायतें मिली हैं। कुछ घटनाओं में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई और कॉलेज का माहौल भी तनावपूर्ण हो गया। इसी कारण यह फैसला लिया गया है- प्रो. ओपी राय, प्राचार्य।

यह भी पढ़ें- Bareilly: अवैध खनन पर शिकंजा! डंपर, जेसीबी, पोकलैंड और ट्रैक्टर सीज

संबंधित समाचार