Republic Day : देशभक्ति के रंग में डूबा मुरादाबाद, सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में हुई गणतंत्र दिवस की तैयारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरकारी भवनों पर होगा झंडारोहण, किया जाएगा राष्ट्रगान, जिलाधिकारी ने की परंपरागत उल्लास से गणतंत्र दिवस मनाने की अपील

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारियों को पूरा कर 26 जनवरी के दिन उल्लास व परंपरागत तरीके से गणतंत्र दिवस मनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर मंदिर, मस्जिद, गुरूद्धारे व गिरिजाघरों में सुबह प्रार्थना सभा होगी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह सुव्यवस्थित और सादगी से मनाया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी कार्यालय भवनों को रोशनी से जगमग कर दिया गया है।

1

तिरंगा यात्रा में शामिल सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 7:30 बजे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा आयोजित होगी। इसमें देश की प्रगति, उन्नति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रार्थनाएं की जाएंगी। सुबह 7:30 बजे ही जिले के सभी विकास खंडों, तहसीलों, नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक हैं। राजकीय इंटर कॉलेज से प्रभात फेरी प्रारंभ करते हुए महानगर के विभिन्न मार्गों से होकर नगर निगम तक पहुंचेगी। इसके अलावा अन्य तीन स्थानों से भी प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी के बाद नगर निगम चौराहे पर फल वितरित किया जाएगा।

2

तिरंगा यात्रा निकालते संवेदना किड्स प्ले स्कूल के बच्चे।

जिलाधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन रविवार को सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर झंडारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण और राष्ट्रगान किया जाएगा। नागरिकों के मूल अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में सभी को जानकारी दी जाएगी। सुबह 9:00 बजे बालक /बालिका वर्ग में क्रॉस कंट्री दौड़ नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति द्वारा किया जाएगा। 

3

कंपोजिट विद्यालय गांधी पार्क सिविल लाइन में गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारी करते बच्चे।

सुबह 9:30 बजे झंडारोहण कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन में पुलिस परेड होगी। सुबह 10:00 बजे जिले की शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। नागरिकों के मूल अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। सुबह 10:30 बजे पान दरीबा स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। गलशहीद सहित स्थित नवाब मज्जू खां की मजार पर चादर चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। 11:00 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 12:00 जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 'लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें मतदाता', रैली निकालकर किया जागरूक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म