UP: PCS अफसरों का तबादला, मिर्जापुर के नगर मजिस्ट्रेट बने विनीत उपाध्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादले हुये हैं, मिर्जापुर, बदायूं, बलिया और बुलंदशहर में उपजिलाधिकारियों की तैनाती हुई है। 

जालौन के उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल  को नगर मजिस्ट्रेट बदायूं बनाया गया है। संजय कुमार सिंह नजूल अधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण को नगर मजिस्ट्रेट बुलंदशहर का कार्यभार सौंपा गया है। आसाराम वर्मा उपजिलाधिकारी मिर्ज़ापुर को नगर मजिस्ट्रेट बलिया बनाया गया है। वहीं लखीमपुर खीरी के उपजिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय को नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर बनाया गया।

ये भी पढ़ें-FIITJEE Scam: लखनऊ में भी अभिभावकों को करोड़ों का चूना लगाकर फिटजी ने ताला लटकाया

संबंधित समाचार