बहराइच: दबंगों ने साइकिल में लड़ाई बाइक, फिर लाठियों से जमकर पीटा, पिता की मौत, बेटा लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जिले के रेहुआ मंसूर गांव में शनिवार दोपहर में साइकिल से जा रहे पिता पुत्र को दबंगों ने बाइक भिड़ाया। इसके बाद दोनों को रोक कर लाठियों से पीट दिया। मौके पर ही पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर निवासी अशोक कुमार (40) उर्फ पप्पू पुत्र बेचेलाल का गांव के मजरा लोनियनपुरवा में मकान बन रहा है। मकान निर्माण में लगे श्रमिकों को शनिवार दोपहर में चाय पानी देने अशोक कुमार अपने पुत्र शिवम (15) के साथ साइकिल से ग्राम पंचायत के मजरा लोनियनपुरवा में जा रहे थे। रास्ते में पसियनपुरवा गांव में रंजिश घिर्रा उर्फ राममिलन ने बाइक भिड़ाकर साइकिल रोकी। 

cats

इसके बाद अन्य लोगों की मदद से सभी ने लाठी और डंडे से हमला कर पिता पुत्र की पिटाई की। इसके बाद सभी को छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर अशोक कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे शिवम का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मारपीट में ग्रामीण की मौत हुई है। दोनों पक्ष में झाड़फूंक को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

cats

झाड़ फूंक के आरोप में हुई मारपीट

थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व आरोपी राम मिलन के बेटे की मौत हुई थी। जिसका आरोप मृतक अशोक कुमार पर लगा था। राम मिलन ने अशोक पर झाड़फूंक करने का आरोप लगाया था। दोनों पक्ष पर इसको लेकर शांतिभंग की कार्यवाई भी की गई थी। उसी मामले में शनिवार को 11.45 बजे सभी ने अशोक और उसके बेटे पर हमला किया है।

यह भी पढ़ें:-ये भी पढ़ें-YSRCP नेता विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार