कानपुर में महिला ने दो मासूम बच्चियों समेत खुद भी निगला जहरीला पदार्थ: घरेलू कलह के चलते उठाया कदम...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी में घरेलू कलह के चलते महिला ने दो बच्चियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कांशीराम में भर्ती कराया। जहां से हैलट रेफर किया गया है। 

गांधीग्राम के विनोबानगर निवासी संदीप पेंटर का काम करता है। उसकी पत्नी प्रीति और दो बच्चियां 5 वर्षीय नंदिनी और 3 वर्षीय मोहिनी हैं। संदीप ने बताया कि शनिवार सुबह उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद काम पर चला गया। शाम को प्रीति ने बच्चियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।

उनकी हालत देखकर परिजन कांशीराम अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया। चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि घरेलू कलह में महिला ने बच्चियों संग जहर खाया है। हैलट में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में खुलेआम बमबाजी व फायरिंग करने वाला बदमाश गौरव जैन गिरफ्तार: पुलिस ने लालबंगला इलाके में घुमाया...

संबंधित समाचार