मुरादाबाद : रेलवे लाइन पार करते समय हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक पुल के नीचे रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़े जबीर (39), पुत्र जाहिद हुसैन को उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी में पुलिस ने बताया कि घायल जबीर करूला मुस्लिमा कॉलेज के पास का रहने वाला है। वह थाना क्षेत्र के पीरजादा से अपनी किसी रिश्तेदारी में जाकर डबल फाटक रेलवे लाइन के रास्ते अपने घर लौट रहा था। पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से वह गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने युवक के घायल होने की सूचना उसके परिजनों को दे दी है।
ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : गणतंत्र दिवस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जिला अस्पताल में बांटे फल
