मुरादाबाद: गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली
मुरादाबाद, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस पर हर ओर उत्साह व उल्लास से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में हुआ। जहां मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने देश के गणतांत्रिक मूल्यों का पालन करने और उसके प्रति प्रतिबद्धता रखने का आह्वान किया।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस पुलिस के जवानों के शौर्य की मंडलायुक्त ने सराहना की। पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को देश व समाज की रक्षा करने और अपने कर्तव्यों को निष्ठा, ईमानदारी और साहस के साथ निभाने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि आज देश के गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, यह हमारे लिए गौरव का विषय है। आज गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हमें भी अपना कर्तव्य ईमानदारी और निष्ठा से निभाकर देश प्रदेश की तरक्की और उसे शिखर पर पहुंचाने के लिए काम करना चाहिए।
पुलिस लाइन में कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुत किया। पुलिस की कंपनियों की ओर से झाकियां निकाली गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: गोकशी करने आए गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल
