कानपुर के स्वदेशी काटन मील पार्क में झाड़ियों में लगी आग: फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के जूही थानाक्षेत्र के अंतर्गत स्वदेशी काटन मील पार्क में झाड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर पहुंची जूही पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम ने मिलकर आग बुझाई। पुलिस के मुताबिक फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग को समय पर किदवई नगर फायर टीम ने बुझाया। पूरा मामला जूही थानाक्षेत्र का है। 

IMG-20250126-WA0012

संबंधित समाचार