बिजनौर : गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में फहराया गया तिरंगा
बिजनौर,अमृत विचार। जिले भर में सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और मदरसों में तिरंगा फहराया गया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। साथ ही देश के अमर शहीदों को याद करते हुए देश की आजादी के मतवालों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष शेरबाज़ पठान ने गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि यह दिन देश की विभिन्न जातियों,धर्मों और संस्कृतियों को एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है। गणतंत्र दिवस हमे हमारे संविधान के महत्व को याद दिलाता है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषात करता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष/पीसीसी सदस्य नज़ाकत अल्वी, वरिष्ट नेता अकबर अहमद, रमेश चंद वर्मा,काज़ी आतिफ,बलराम सिंह,रिहान अहमद,खुर्शीद अहमद,हसनैन,शिवप्रकाश बाल्मीकि,जिला महासचिव हुकम सिंह,मुकीम अहमद,साजिदा बेगम आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : मंडलायुक्त ने गणतंत्र दिवस पर किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण, दिलाई संवैधानिक मूल्यों की शपथ
