महाकुंभ 2025 :  ग्रीस की पेनेलोप बनी दुल्हन, योग गुरु सिद्धार्थ के साथ लिए 7 फेरे

महाकुंभ 2025 :  ग्रीस की पेनेलोप बनी दुल्हन, योग गुरु सिद्धार्थ के साथ लिए 7 फेरे

अमृत विचार, प्रयागराज : दिल्ली के वेस्ट पंजाबी बाग के योग गुरु सिद्धार्थ शिव खन्ना विदेशों में जाकर योगा सिखाते हैं। वहीं, ग्रीस की पेनेलोप एथेंस एक यूनिवर्सिटी से टूरिज्म मैनेजमेंट से ग्रेजुएट हैं। करीब नौ साल पहले थाईलैंड में योगा सीखने गई पेनेलोप का मुलाकात सिद्धार्थ से हुई। सिद्धार्थ ने बताया कि अपनी शादी को सबसे प्रामाणिक तरीके से करने का निर्णय लिया था। वर्तमान में महाकुंभ विश्व में सबसे अच्छी जगह है।

महाकुंभ क्षेत्र पहुचंने पर वह स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज से मिले। उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इसके बाद वह पेनेलोप के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए। वहीं, पेनेलोप का कहना है कि वह कभी किसी भारतीय शादी में शामिल नहीं हुई थी, लेकिन दुल्हन होने के नाते उन्होंने खुद एक भारतीय शादी का अनुभव किया।

पेनेलोप ने बताया कि पूर्व में वह बौद्ध धर्म से जुड़ी थीं। इस दौरान उन्हें महसूस हुआ कि सनातन धर्म उनके लिए लिए खुशहाल जीवन जीने और जन्म-पुनर्जन्म के इस चक्र से परे जाने का तरीका है। कहाकि, मेरे जीवन में जो कुछ भी हुआ, उसके दुख का समाधान ढूंढ रही थी। आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर मैं संगम स्नान करूंगी। मुझे बहुत खुशी है कि मैं महाकुंभ की शुरुआत से यहां हूं, और मेरी मां भी साथ में हैं। वहीं, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से दम्पती सनातन धर्म के अनुयायी हैं। 26 जनवरी को महाकुंभ के शिविर में हमने भारतीय परंपरा से शादी समारोह किया।

यह भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 : उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा प्रमुख को दिया करारा जवाब, बोले- अखिलेश अपनी गिरेहबान में झांके

ताजा समाचार

लखीमपुर खीरी: पुलिस ने दंगा नियंत्रण अभ्यास में दिखाई तैयारी, एंटी-राइट गन का किया प्रदर्शन
Kanpur: इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, अब आरटीओ से मिलेगी इतने रुपये की सब्सिडी...
आंतरिक और बाहरी षड्यंत्रों के बावजूद पाकिस्तान आगे बढ़ता रहेगा : राष्ट्रपति Asif Ali Zardari 
Bareilly: बच्चा अंगूठा चूसता है तो बरतें सावधानी !
रामपुर : दहेज में कार और 20 लाख रुपये नहीं मिलने पर निकाह से किया इनकार, मंगेतर से दुष्कर्म का भी प्रयास...8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Kanpur: जयपुरिया क्रासिंग पुल पर रेलवे ने रखा गार्टर, सेतु निगम के अधिकारी बोले- अब शुरू होगा ये काम...