कानपुर में लुटेरी दुल्हन का कारनामा: नकदी, जेवरात लेकर घर से हुई फरार, पुलिस की टीमें बुलंदशहर और मेरठ में दे रही दबिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्वालटोली पुलिस तलाश में जुटी, हाल ही में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

कानपुर, अमृत विचार। ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा को झांसा देकर शादी रचाने वाली लुटेरी दुल्हन फरार हो गई है। दरोगा पति ने ताला डालकर और घर का जेवरात और नकदी लेकर भागने का गंभीर आरोप लगाया है। दरोगा के सूचना देने पर पुलिस की अलग-अलग टीमें बुलंदशहर और मेरठ में दबिश दी रही हैं। 

ग्वालटोली पुलिस के अनुसार अभी हाल में दरोगा ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार उन्हें कई साक्ष्य मिले हैं। पुलिस जल्द उसे और उसके मददगारों को गिरफ्तार करके जेल भेजेगी।

ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव के खिलाफ उनकी पत्नी मेरठ के मवाना निवासी दिव्यांशी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पेश होकर तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया था कि दरोगा ने उन्हें सोशल मीडिया से फंसाकर शादी की है। आरोप था कि दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा और घर से बेदखल करना चाहता है। वहीं, दरोगा ने भी फौरन पुलिस कमिश्नर को अर्जी देकर दिव्यांशी चौधरी के तीन शादियों और उसके दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराकर लोगों से वसूली का दस्तावेज पेश कर दिए थे। 

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के आदेश के पर एसआईटी जांच के बाद दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसकी पत्नी दिव्यांशी चौधरी, उसके पहले पति दरोगा प्रेमराज पुष्कर, दिव्यांशी का भाई अनुराग उर्फ मोनू, मां सुदेश उर्फ अंजू समेत आठ लोगों पर गंभीर धाराएं लगी थी। इस प्रकरण की जांच कर रहे दरोगा सरोज कुमार पटेल को आरोपी दिव्यांशी चौधरी और उसके पहले पति दरोगा प्रेमराज पुष्कर के बैंक खातों में लाखों का ट्रांजेक्शन मिला था। 

पुलिस के अनुसार बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी आदित्य कुमार लोचव की पत्नी मेरठ मवाना थाने के पास निवासनी दिव्यांशी चौधरी ने विवाद होने के बाद दरोगा के घर पर ताला तोड़कर कब्जा कर लिया था। ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लुटेरी दुल्हन घर से फरार हो गई है। दरोगा ने बताया कि दिव्यांशी ने उनके घर से लाखों रुपये के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गई है। दरोगा के अनुसार उसके खिलाफ बुलंदशहर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- कानपुर के गुमटी बाजार में साप्ताहिक बाजार का विरोध: व्यापार मंडल के पदाधिकारी सड़क पर उतरे, बोले- नहीं लगने देंगे दुकान

 

संबंधित समाचार