शादी का झांसा देकर महिला संग बनाया शारीरिक संबंध, धर्म परिवर्तन को किया मजबूर, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान साहिबाबाद के अर्थला की पीर कॉलोनी निवासी साकिब खान (25) और उसके पिता अनीस अहमद (52) के रूप में हुई है, जिन्हें डीएलएफ कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। ट्रांस-हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान शाकिब ने खुलासा किया कि उसने महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने बताया कि बाद में जब महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अपने रिश्तेदार के साथ महिला के घर जा रहे थे ताकि वह शालीमार गार्डन थाने में दर्ज मामला वापस लेने के लिए उसे डरा-धमका सके।  

यह भी पढ़ें:-IAS Transfer: मुख्यमंत्री के दो सचिवों समेत 42 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, भरत यादव को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

 

संबंधित समाचार