NIA Raid: एनआईए ने तमिलनाडु के माइलादुत्रयी में की बड़ी रेड, 15 स्थानों पर मारे छापे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माइलादुत्रयी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने मंगलवार को तमिलनाडु (Tamilnadu) के माइलादुत्रयी (Mayiladuthurai) जिले में 15 स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सीरकाझी और थिरुमुल्लैवासल में छापेमारी की जा रही है। एनआईए की यह छापेमारी साल 2022 में हुए कोयंबटूर कार बम ब्लास्ट की जांच से जुड़ी हुई हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की जांच में NIA के सामने अरेबिक लैंग्वेज सेंटर का नाम प्रमुख तौर पर आया है और इसी सेंटर से जुड़े लोगों के अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारे गए हैं. NIA इन लोगों के आतंकवादी संगठनों से कनेक्शन खंगाल रही है।

बता दें कि 23 अक्टूबर 2022 को कोयंबटूर उक्कदम में ईश्वर कोविल स्ट्रीट पर प्राचीन अरुलमिगु कोट्टई संगमेश्वर थिरुकोविल मंदिर के सामने कार बम धमाका हुआ था। कार को जेम्स मुबीन नाम का शख्स चला रहा था। कार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से लदी हुई थी। यह एक सुसाइड ब्लास्ट था, जिसमें जेम्स ने कार के साथ खुद को उड़ाया था। जांच में पता चला था कि हमले के संबंध में उसका संपर्क तहनसीर और मोहम्मद तौफीक नाम के दो लोगों से था।

संबंधित समाचार