फतेहपुर में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़: पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में 29 मुकदमे दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। जनपद में लंगड़ा ऑपरेशन के तहत 29 मुकदमे के अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने अपराधी को गोली मार घायल कर दिया। घायल अपराधी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अपराधी के पास से पुलिस को तमंचा कारतूस व पांच किलो गांजा भी बरामद हुआ। 

देर रात इंटेलिजेंस विंग व जहानाबाद पुलिस की टीम रिंद नदी पुल के समीप चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने व्यक्ति को संदिग्ध समझते हुए रोकने का प्रयास किया। पुलिस का इशारा देख बाइक सवार युवक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। कुछ दूर आगे जाकर पाताली देवी मंदिर से करीब 200 मीटर दूरी पर जाकर बाइक सवार फिसल कर गिर पड़ा। 

इसके बाद पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरता देख अपराधी में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। पुलिस द्वारा किए गए फायरिंग से जहानाबाद थाना क्षेत्र के लालूगंज कस्बा निवासी अपराधी श्यामबाबू उर्फ हब्बू के दाहिने पैर में गोली लग गई। 

पुलिस की गोली से घायल अपराधी को इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस को अपराधी के पास से तमंचा कारतूस व एक बैंग में पांच किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि अपराधी पर कई जनपदों के अलग-अलग थानों में 29 मुकदमे दर्ज है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में RTO कर्मी के इकलौते पुत्र ने फांसी लगाकर दी जान: कोर्स न पूरा होने पर छात्र को डांटने का आरोप

संबंधित समाचार