कानपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दो आरोपियों काे भी गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला साढ़ थानाक्षेत्र के सचौली गांव का है।
