कानपुर में 15 वर्षीय किशोर ने चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म: चाॅकलेट दिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र के मझावन चौकी क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर ने चॉकलेट देने के बहाने 4 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार दोपहर मासूम घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोस में रहने वाला किशोर चॉकलेट दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। 

रोते बिलखते घर पहुचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को गिरफ्तार कर मासूम को मेडिकल के लिए भेजा। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नाबालिग को गिरफ्तार कर बच्चा बाल सुधार गृह भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: केस्को रेड टीम के पास अब रहेगा आईडी कार्ड, नकली विजिलेंस टीम की खबर वायरल होने के बाद लिया गया निर्णय

संबंधित समाचार